अक्सर हम देखते है कि फ्रिज में रखने के बावजूद भी धनिया बहुत जल्दी ख़राब हो जाता हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइए, जानते हैं धनिये को ज्यादा समय तक ताजा रखने का सही तरीका क्या है और कैसे इन आसान से तरीकों को अपनाकर धनिया को कई दिनों तक हरा भरा रखा जा सकता है।
आपको पता ही होगा कि धनिया सब्जी का स्वाद और रंगत दोनों ही बढ़ाता हैं। साथ ही यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी बहुत ही लाभकारी हैं। अक्सर देखने में आता हैं कि हम बाजार से धनिया लाकर फ्रिज में रख देते हैं। इसके बावजूद भी धनिया बहुत जल्दी ख़राब हो जाता हैं। तो चलिए जानते है आखिर इसे रखना कैसे है?
सबसे पहले तो बाजार से लेकर आने के बाद धनिये को बिना धोएं साफ़ कर लीजिए। ख़राब और पीली पत्तियों को पूरी तरह निकाल लीजिए।
पहला तरीका
इसके बाद 2 टिश्यू पेपर लीजिए और बॉक्स को इससे कवर कर दीजिए। फिर बॉक्स में ढक्कन लगा दीजिए। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि धनिया की पत्तियां टिश्यू पेपर से पूरी तरह ढकी होनी चाहिए। अब इस बॉक्स को फ्रिज में रख दीजिए। ये धनिया पत्ती 15-20 दिनों तक ताजी रहेगी।
दूसरा तरीका
धनिया पत्ती को स्टोर करने का दूसरा तरीका ये है कि एक अखबार लें और ठीक ऊपर की ही तरह पहले सारी धनिया पत्ती को तोड़ लें और फिर पेपर में रखें। पेपर को पूरी तरह से लपेट दें। बिल्कुल भी हवा नहीं जानी चाहिए।
इसके बाद पेपर को एक डिब्बे में बंद कर दीजिए और फ्रिज में रख दीजिए। आप इसे 1 महीने तक यूज कर सकती हैं। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर बॉक्स के अंदर रखे पेपर में मॉश्चर आ जाए तो अखबार को बदल दें, वर्ना आपका हरा धनिया पत्ती ज्यादा दिन नहीं चलेगा।