Rangoli Design For Diwali 2023 : दिवाली का त्यौहार जो की हर किसी के लिए बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होता है ऐसे में हर कोई हर साल दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाता है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही घरों को सुंदर रंगों से रंगा जाता है और माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के आंगन में रंगोली बनाई जाती है।
ये भी पढ़े : Air Cleaning : अब नहीं पड़ेगी एयर प्यूरीफायर की जरूरत , बस फॉलो करें ये टिप्स जो करेंगे घर की हवा को साफ
जैसा की आपको पता है रंगोली के बिना दिवाली का त्यौहार अधूरा है तो इस साल आप भी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए ये कुछ रंगोली डिज़ाइन बना सकते है।
1. दिवाली पर आप ये शुभ दिवाली की बेहद सुंदर रंगोली बना सकते है इस रंगोली को बनाने के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकते हैं। साथ ही आप फेविकोल की डिब्बी से इस तरह के डिजाइन आसानी से बना सकते हैं।
2. दिवाली पर आपके घर को आंगन को सजाने के लिए यह रंगोली बहुत खास होगी। वैसे तो यह रंगोली देखने में मुश्किल है लेकिन आप रंगोली टूल की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आप थाली या किसी भी गोल चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. दिवाली 2023 के लिए यह बहुत ही खास रंगोली है आप चम्मच, फेविकोल की डिब्बी और छन्नी की मदद से इस रंगोली को आसानी से बना सकते हैं। घर के आंगन को इस तरह सजाने के लिए आप यह रंगोली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. आपके घर में यह बहुत ही सूंदर लगेगी यह रंगोली बनाने में काफी आसान है इस रंगोली को पहले आप साधारण तरीके से किसी थाली या टूल की मदद से बनाएं और फिर इसके बाद किसी चम्मच या पतली लकड़ी की सीख लेकर इसमें यह डिजाईन बनाएं।
5. दिवाली के मौके पर आप भी अपने घर में इस तरह की क्रिएटिव और खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। यह रंगोली आपके घर में बहुत सुंदर लगेगी।
ये भी पढ़े : Home Decore : आज से ही आजमाएं ये टिप्स , जिनकी मदद से पॉट में एकदम ताजा रहेंगे फूल