आपने चावल का खीर तो बहुत बार खाई होगी और वो टेस्टी भी होती है | लेकिन क्या कभी अपने पनीर/ खोया खीर खाई है?
अगर आपको अचानक से खीर खाने का मन कर दे या आपके घर में कोई मेहमान आ जाये, तो उस टाइम पे आप ये बना सकते है | पनीर खीर को बनाने में ज्यादा से ज्यादा 10 मीठे में बन जाती है और ये बन कर तैयार हो जाती है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है, तो चलिए शाही पनीर खीर बनाना शुरू करते है…..
सामग्री:-
- फुल फैट दूध : 1/2 लीटर
- पनीर : 150 ग्राम
- इलाइची पाउडर : 1/2 चम्मच
- चीनी :100 ग्राम
- केशर : 2 चुटकी
- बादाम : 10-15
- पिस्ता : 10-15
- किशमिश :- 10-15
खीर बनाने की विधि
स्टेप 1 : सबसे पहले दूध को गरम होने के लिए रख दे |
स्टेप 2 : फिर उसमे कटी हुई पनीर को डाल दे और उसे मिलाये हुए 2 मिनट तक पकाये | फिर उसमे चीनी और केशर डाल दे |
स्टेप 3 : अब उसमे इलाइची पाउडर डाल दे और 2 मिनट और पका ले |
स्टेप 4 : अब गैस को बंद कर दे और उसमे कटी हुई बादाम, पिस्ता और किशमिश को डाल दे और उसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए छोड़ दे |
स्टेप 5 : फिर उसे किसी कटोरे में निकाल ले और हमारी शाही पनीर खीर बनकर तैयार है | इस खीर को आप पूजा में भी इस्तेमाल कर सकते है |
आप चाहे तो ये छोटे बच्चो के लिए भी बना सकते है | लेकिन अगर आप छोटे बच्चो के लिए बनाये तो उसमे (ड्राई फ्रूट)बादाम और पिस्ते का इस्तेमाल नहीं करे |
सुझाव:-
- खीर को मध्यम आंच पे बनाये |
- खीर ठंढा होने के बाद गाढ़ी(थिक) होती है |
- ये थी हमारी आज की स्पेशल मीठा डिश | मुझे विश्वास है की आपको शाही पनीर खीर पसंद आयी होगी |
- इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | और इसके अलावा अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जिए मैंने अभी तक नहीं लिखा है | तो उसे भी आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |